फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कैंटर ने अधेड़ को कुचला, मौत

कैंटर ने अधेड़ को कुचला, मौत

Tue, 22 Aug 2017 02:56 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
कैंटर ने अधेड़ को कुचला, मौत
रामनगर (नैैनीताल)। नगर पालिका के पास सड़क पार कर रहे अधेड़ को कैंटर ने कुचल दिया। इससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ पत्नी का इलाज करवाने के लिए पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल से संयुक्त चिकित्सालय रामनगर आया था। मृतक नेपाल का मूल निवासी है। घटना के बाद मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे इंद्रा कालोनी निवासी चालक हरिओम प्रजापति कैंटर (यूके04 सीबी 0637) को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 121 भवानीगंज की ओर से रानीखेत रोड पर जा रहा था। इसी बीच नगर पालिका के पास पैदल सड़क पार कर रहे नेपाल के मूल निवासी करीब 45 वर्षीय भीम बहादुर को कैंटर ने कुचल दिया। कैंटर की चपेट में आने से भीम बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास से परिचय पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान करने के लिए पुलिस को काफी मश्क्कत करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक मृतक का बेटा राम बहादुर पंचायत घर क्षेत्र रामपुर रोड हल्द्वानी में भीमताल के मूल निवासी वीरेंद्र मेहरा के घर पर रहता है। भीम बहादुर पत्नी के इलाज के लिए बेटे से 45 सौ रुपये लेकर आया था। उसकी पत्नी ने बताया कि अस्पताल जाते समय मृतक ने उसे पहले ही भेज दिया था और खुद कुछ काम से रुक गया था। पुलिस ने वीरेंद्र मेहरा की तहरीर के आधार पर 279, 304 में मुकदमा दर्ज कर कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed