{"_id":"598e17a64f1c1bed718b472c","slug":"15024844002-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह के साथ हाथापाई कर जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह के साथ हाथापाई कर जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। आठ लोगों ने तीन माह पूर्व भाजपा ओबीसी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के घर में घुसकर उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया था। शुक्रवार शाम इस मामले के दो आरोपियों ने इस मामले के गवाह से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपियों की जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में अर्जी देगी।
भाजपा ओबीसी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता गोस्वामी हनुमान गढ़ी में रहती हैं। आठ बदमाशों ने 22 अप्रैल को उनके घर में घुसकर ममता के बेटे अजीत गोस्वामी पर जानलेवा हमला किया था। इससे अजीत का दोस्त आशुतोष शर्मा भी घायल हुआ था। वही इस मुकदमे का चश्मदीद गवाह है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारियां भी की थीं। आरोप है कि इस मामले के आरोपी योगेश छिम्वाल, अनमोल देवल ने शुक्रवार शाम छह बजे कोटद्वार रोड पर पानी की टंकी के पास घूम रहे गवाह आशुतोष को घेर लिया और उसके साथ हाथापाई कर गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसका पता चलते ही तमाम कार्यकर्ता विधायक दीवान सिंह बिष्ट के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी योगेश छिम्वाल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी अनमोल देवल की तलाश जारी है। जिसे जल्द गिरफ्तार करा जाएगा।
आरोपियों की जमानत निरस्त कराने के लिए पुलिस न्यायालय में अर्जी देगी
भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के बेटे को घर में घुस जान से मारने का प्रयास किया था