फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डंगवाल टॉवर में जुऐ प्रकरण में बैठी जांच

डंगवाल टॉवर में जुऐ प्रकरण में बैठी जांच

Sat, 12 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
डंगवाल टॉवर में जुऐ प्रकरण में बैठी जांच
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने होटल में संगठित जुआ चलने की जांच शुरू कर दी है। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि एमपीआईसी मैदान के पास स्थित डंगवाल टॉवर में लंबे समय से जुआ चलने की सूचना मिली थी। इस आधार पर छह अगस्त की रात पुलिस ने वहां छापा मारा तो सभी जुआरी भाग गए थे। भगदड़ में दीवान कूदने पर एक की टांग भी टूट गई थी। एक टीवी चैनल को उसने विरोधाभासी बयान दिए हैं। पहली बाइट में उसने पुलिस पर दोषारोपण किया है जबकि दूसरी बाइट में उसने आरोप को गलत बताया। इस गिरोह में एक पत्रकार समेत दो पुलिस कर्मी भी शामिल बताए गए थे। इसलिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। होटल से सीसीटीवी फुटेज ली गई है। इसमें पुलिस रुपये गिनते दिख रही है। कोतवाल विक्रम राठौर का कहना है कि यह रुपये उस रात्रि पकड़े गए खताड़ी निवासी तीन युवकों के हैं, जिनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया था। सीओ ने कहा कि मामले की जांच के बाद दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed