{"_id":"59778ffa4f1c1b2e718b476d","slug":"15010079464-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल से औजार, अभिलेखों को कब्जे में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी अस्पताल से औजार, अभिलेखों को कब्जे में लिया
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। तीन महीने पहले एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आपरेशन से संबंधित औजार और अभिलेख कब्जे में लिया।
23 मार्च 2017 को रामपुर मार्ग स्थित सांई अस्पताल में सुनीता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण अधिक रक्तस्राव हुआ था। इसमें मृतक के परिजनों की ओर से कोतवाली में चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई सुशील कुमार ने मंगलवार को दोपहर बाद सीएमएस डा. वीके तिलारा, एसआई टीसी जोशी, एसआई कमल रतूड़ी, स्टाफ नर्स कुसुम, प्रकाश नैनवाल के साथ रामपुर रोड स्थित सांई अस्पताल जाकर कक्ष में रखे ऑपरेशन से संबंधित औजार, अभिलेख आदि कब्जे में ले लिया। इधर कोतवाल बीडी उनियाल ने बताया जांच पड़ताल जारी है।