{"_id":"596fab8f4f1c1b5b5d8b47bf","slug":"15004907118-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की मौत के मामले में किसानों में उबाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की मौत के मामले में किसानों में उबाल
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। मृतक भजन सिंह के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मृतक किसान को कर्ज माफी, 10 लाख का मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और किसानों को समर्थन मूल्य तत्काल दिलाने की मांग की।
एसडीएम शुक्ल को सौंपे ज्ञापन में रविवार तक मांगे पूरी नहीं होने पर मंगलवार से आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। मृतक किसान पर एसबीआई नानकमत्ता और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का 28 लाख का कर्जा बताया गया है। क्षेत्र के किसान मंगलवार के प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं।