{"_id":"594580c94f1c1b8e7d8b46d1","slug":"14977272078-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पत्नी और %वो% का झगड़ा कोतवाली पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पत्नी और %वो% का झगड़ा कोतवाली पहुंचा
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति, पत्नी, ‘वो’ का झगड़ा कोतवाली पहुंचा
सितारगंज। पति, पत्नी और ‘वो’ का झगड़ा कोतवाली पहुंच गया। महिला ने पति पर यूपी के बहेड़ी क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला से विवाह करने का आरोप लगाया है। कहा कि दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और बच्चों के साथ घर से निकलने की चेतावनी दी है। उसने पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की।
क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके पति का यूपी के बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका विरोध करने पर पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। आरोप लगाया कि दस जून की रात को करीब आठ बजे उसका पति शराब पीकर घर आया और उसने दूसरी महिला से शादी कर लेने की बात कही। पति का कहना है कि अब वह अपने बच्चों को लेकर घर से निकल जाए। इसका विरोध किया तो उसने पीड़िता की डंडे से पिटाई लगा दी। यह देख जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो वह दूसरी महिला के साथ रहने की बात कहते हुए उसे घर लाने चला गया। आरोप है कि पति ने उसके घर से न निकलने पर जान से मारने की धमकी दी है। कहा कि पति ने जिस महिला से शादी की है, उसका पति जीवित है। उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
बोली, पति ने शादीशुदा महिला से विवाह रचा लिया