फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Tue, 06 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से बुलेट सवार की मौत

खटीमा। सत्रहमील पुलिस चौकी के सामने बोलेरो और बुलेट की भिड़ंत में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने दिल्ली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पीलीभीत रोड स्थित सत्रहमील पुलिस चौकी के सामने रविवार देर रात बोलेरो और बुलेट की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी।

हादसे में बुलेट सवार भगचूरी निवासी नवजोत सिंह (22) पुत्र स्व. सर्वजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में खटीमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया गया। घायल की हालत की गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि अभी बोलेरो चालक के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। समाचार लिखे जाने तक शव घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed