फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सद्भाव गेट पर अवैध खनन की जांच शुरू

सद्भाव गेट पर अवैध खनन की जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
सद्भाव गेट पर अवैध खनन की जांच शुरू
खनन - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। गौला पार पुल के पास अवैध खनन में पकड़े गए वाहन की जांच वन निगम ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को वन निगम ने सद्भाव गेट से कब्जे में लिए गए वीडियो फुटेज का विश्लेषण भी किया। फुटेज से अवैध खनन में गेट पर तैनात निगम के कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसओजी ने गौला पार से दोपहर 12:15 बजे डंपर (यूके 04-सीबी-1399) को पुल पर पकड़ा था। डंपर का रवन्ना सद्भाव गेेट से करीब 11:19 बजे जारी किया गया था। डंपर में 84 क्विंटल उप खनिज लदे होने की पर्ची सद्भाव गेट के कांटे से जारी हुई थी। वन निगम गेट इंचार्ज प्रयाग दत्त पांडे के पर्ची पर हस्ताक्षर थे। एसओजी ने उसी कांटे पर वाहन का वजन कराया तो 123 क्विंटल पाया गया। एसओजी ने डंपर को सीज कर उप खनिज चोरी का मामला दर्ज कर लिया। वन विभाग ने इसकी रिपोर्ट वन निगम को भेजी। इसके बाद वन निगम के शुक्रवार को डीएलएम वाईके श्रीवास्तव एवं एलओ जगदीश चंद्र जोशी ने टीम के साथ छापा मारा था। डीएलएम वाईके श्रीवास्तव ने बताया कि फुटेज की जांच शुरू हो गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सद्भाव गेट पर अवैध खनन की जांच शुरू
वन निगम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed