फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीयर की बोतल से युवक पर किया हमला

बीयर की बोतल से युवक पर किया हमला

Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बीयर की बोतल से युवक पर किया हमला
भीमताल (नैनीताल)। हल्द्वानी से भीमताल घूमने आ रहे दो गुटों में सलड़ी में विवाद होने के बाद एक युवक ने दूसरे गुट के युवक के सिर पर बीयर की बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। एसओ प्रमोद पाठक ने दोनों पक्षों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन युवकों के शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिस एक्ट में चालान काटा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सलड़ी के पास हल्द्वानी से कार यूके 04, 7226 में भीमताल को आ रहे दिनेश, कुशल, त्रिलोक, रेशु निवासी राजेंद्र नगर हल्द्वानी का बाइक से ओवरटेक कर रहे दीपक और उसके साथियों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान कार में सवार एक युवक ने दीपक के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। उसके साथी दीपक को भीमताल अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने सिर पर टांके लगाए। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जहां एसओ प्रमोद पाठक ने दोनों गुटों के युवकों को फटकार लगाई। तीन युवकों के शराब के नशे में होने पर पुलिस एक्ट में चालान काटा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed