फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रापर्टी डीलर की कार पर चलाई गोली

प्रापर्टी डीलर की कार पर चलाई गोली

Wed, 20 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर की कार पर चलाई गोली
हल्द्वानी। स्कूटी सवार दो युवकों ने सोमवार रात प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चला दी। गनीमत थी कि गोली उनकी कार की बोनट में धंसी इस कारण जान बच गई। मुखानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी सवारों को चिन्हित कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गौलापार खेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हिमांशु पांडे पांडे सोमवार की रात पौने ग्यारह बजे बरेली से आने के बाद कार से गैस गोदाम रोड स्थित ससुराल जा रहे थे। कालाढूंगी रोड पर पीलीकोठी में पहुंचने पर स्कूटी सवार दो लोगों ने गोली चलाई। कारतूस बोनट में धंस गई। इस बीच स्कूटी सवार भाग निकले। प्रॉपर्टी डीलर ने सबसे पहले यह जानकारी अभियोजन अधिकारी एन एस ह्यांकी को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान हिमांशु ने बताया कि उनका व्यवसाय पहाड़ पर है। शहर में उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस ने रास्ते के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो स्कूटी सवारों के चेहरे सामने आ गए। शाम तक दोनों युवक चिन्हित हो गए। इस मामले में पुलिस ने ऊंचापुल निवासी संजय पांडे और छड़ायल के मैगी पडियार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि स्कूटी और कार सवार के बीच एक दूसरे से आगे निकलने को लेकर विवाद हुआ था। स्कूटी सवारों ने गुस्से में आकर फायरिंग की थी। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी है। आरोपी शीघ्र पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed