फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घूमंतू गिरोह के अड्डों पर दो जिलों के पुलिस की दबिश

घूमंतू गिरोह के अड्डों पर दो जिलों के पुलिस की दबिश

Mon, 10 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
घूमंतू गिरोह के अड्डों पर दो जिलों के पुलिस की दबिश
हल्द्वानी। कुमाऊं रेंज के आईजी पूरन सिंह रावत ने घुमंतू गिरोह की तलाश करने के लिए नैनीताल और ऊधमसिंह नगर पुलिस को संयुक्त रूप से दबिश देने के निर्देश दिए हैं। आईजी का उद्देश्य राधा या अपर्णा हत्याकांड जैसी वारदातों को रोकना है।
विज्ञापन

आईजी पूरन सिंह रावत ने बताया कि छैमार गिरोह ने जुलाई में राधा हत्याकांड और ऊधमसिंह नगर में अपर्णा हत्याकांड जैसी वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों घटनाओं में शामिल कुछ अभियुक्त फरार हैं। जाड़ों में छैमार गिरोह अधिक सक्रिय हो जाता है। इसी के चलते पुलिस ने घुमंतू गिरोह के अड्डों पर पहले ही दबिश देने की योजना बनाई है। इसके तहत नैनीताल जिले के एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और ऊधमसिंह नगर के एसपी देवेंद्र पिंचा को पुलिस टीम गठित कर दबिश देने को कहा गया है। पुलिस पहले से घुमंतू गिरोह कई अड्डों की सूची बना चुकी है। दोनों एसपी संयुक्त रूप से उत्तराखंड समेत यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें भेजेंगे। अभी पुलिस की दो टीमों बाहर भेजी गई हैं। ऊधमसिंह नगर के छैमार अड्डे का सत्यापन कर लिया गया है। पुलिस का उद्देश्य घुमंतू गिरोह से उत्तराखंड को बचाना है। इस मामले में इंटेलिजेंस इनपुट मंगाए गए हैं। पुलिस घुमंतू गिरोह के नामजद बदमाशों को गिरफ्तार करने का भी प्रयास जारी है।
विज्ञापन



घुमंतू गिरोह की तलाश के लिए अलर्ट जारी, बाहर भेजी र्गइं पुलिस टीमें
आईजी ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर एसपी को दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed