फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सता के नशे में किया वबाल पुलिस से दिखायी अकड़

सता के नशे में किया वबाल पुलिस से दिखायी अकड़

Mon, 03 Dec 2018 02:10 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
सता के नशे में किया वबाल पुलिस से दिखायी अकड़
हल्द्वानी। तिकोनिया में एक होटल के सामने रविवार रात भाजयुमो नगर अध्यक्ष सहित तीन लोगों बखेड़ा कर दिया। तीनों पर एक युवक को पीटने का आरोप लगा। हालांकि किसी ने तहरीर नहीं दी मगर पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। आरोप था कि तीनों नशे में धुत थे। मेडिकल मुआयना कराने के बाद तीनों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को रविवार की रात सूचना मिली कि तिकोनिया गुलाटी होटल के पास कुछ लोग नशे में धुत होकर किसी व्यक्ति को पीट रहे हैं। उपनिरीक्षक महेश चंद्र जोशी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि तिकोनिया निवासी भाजयुमो नगर अध्यक्ष विशाल सिंह नेगी (32), नवाबी रोड निवासी धीरेंद्र सिंह दानू (21) और सखावतगंज मल्ला गोरखपुर निवासी राहुल सक्सेना (30) हंगामा कर रहे थे। एक व्यक्ति ने तीनों की मौखिक शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर खिसक गया। आरोप था कि दारू पीते समय टोकने पर तीनों ने उसे पीट दिया था। पुलिस के पूछने पर तीनों बहस करने लगे। हंगामा होने के बाद पुलिस फोर्स ने तीनों को बल पूर्वक कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने तीनों का मेडिकल मुआयना कराया। पुलिस पहले सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में थी। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना था कि मारपीट की तहरीर नहीं दी तो उपनिरीक्षक महेश जोशी ने तीनों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान करने के बाद उनको छोड़ दिया।
विज्ञापन


भाजयुमो नगर अध्यक्ष और साथियों ने किया बखेड़ा
तिकोनिया में होटल के सामने मारपीट का आरोप, पुलिस ने चालान किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed