फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्मैक पीते हुए दो किशोरियां सहित तीन पकड़े गए

स्मैक पीते हुए दो किशोरियां सहित तीन पकड़े गए

Fri, 02 Nov 2018 01:57 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
स्मैक पीते हुए दो किशोरियां सहित तीन पकड़े गए
हल्द्वानी। हुक्का बार में धरपकड़ हुई तो युवाओं ने नशे के लिए सुनसान जगहों को तलाशना शुरू कर दिया। बिठौरिया नंबर एक में आम के बगीचे में मुखानी पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापा मारा तो यहां दो किशोरियों और एक युवक को स्मैक पीते पकड़ लिया। एक युवक बाइक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा था। पकड़ा गया युवक चौफला चौराहे का रहने वाला है। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। युवतियों में एक हीरानगर और दूसरी भोटिया पड़ाव क्षेत्र की है। पूछताछ से पता चला कि दोनों किशोरियों ने नशे की लत के चलते हाईस्कूल की पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं। पुलिस ने तीनों के परिजनों को थाने में बुलाया। किशोरियों के परिजनों का कहना था कि बेटियां उनकी बात नहीं सुनती हैं। युवक भी इधर-उधर घूमता रहता है। थानाध्यक्ष ने तीनों को हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed