{"_id":"5b95896e867a557ed62a465e","slug":"131536526702-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चाय विक्रेता की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में चाय विक्रेता की गला घोंटकर हत्या
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर की पॉश कॉलोनी हीरानगर में रविवार की रात चाय विक्रेता मनोज कुमार (23) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट भी देर रात घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
हीरानगर कॉलोनी निवासी तीन भाई सूरजपाल, दिनेश कुमार और मनोज कुमार नल बाजार में चाय की दुकान करते हैं। रविवार की रात मनोज कुमार घर आकर सो गया था। देर रात बड़े भाई दिनेश कुमार घर आए तो मनोज के कमरे का दरवाजा खुला था। उन्होंने देखा कि मनोज की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। मौके पर रस्सी के टुकड़े मिले हैं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल केआर पांडे और सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाला। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार का उनके रिश्तेदार से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। भाइयों का कहना है कि रिश्तेदार शनिवार को भी घर आया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस कातिलों की तलाश कर रही है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।