फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राधा हत्याकांड के खुलासा दो दिन में होगा

राधा हत्याकांड के खुलासा दो दिन में होगा

Thu, 12 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
राधा हत्याकांड के खुलासा दो दिन में होगा
दो टूक . जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी
विज्ञापन

राधा हत्याकांड और तुलसी विहार की लूट का खुलासा कब तक होगा।
एसएसपी : राधा हत्याकांड का खुलासा 48 घंटे में किया जाएगा। तुलसी विहार की घटना का खुलासा होने में भी देर नहीं लगेगी। महिला पर हमला करने वाले स्थानीय लोग है। कुछ अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं।
आपको नहीं लगता कि लोगों का पुलिस से भरोसा कम हो गया है।
एसएसपी : सोशल मीडिया पर सक्रिय कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई है। हां, वारदातें तो हुई हैं लेकिन पुलिस ने कई का खुलासा भी किया है।
राज्य बनने के बाद ही शायद ही हल्द्वानी के लोगों में इतनी दहशत देखी गई है। इस डर को कैसे दूर करेंगे।
एसएसपी : लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। पुलिस पब्लिक के साथ थाना वार बैठक करेगी। वैसे शहर में काफी बहादुर लोग भी हैं।
जनता की फिर से विश्वास कैसे जीतेंगेे।
एसएसपी : पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का इकबाल कम नहीं हुआ है। पुलिस ने बेहतर काम किया तभी बनभूलपुरा थाने को पुरस्कार मिला। देशभर में पहचान मिली।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
एसएसपी : कार्यालयों में जमे पुलिस वालों को थानों में भेजा गया है। इससे गश्त करने में सहूलियत मिलेगी। रात में गश्त करने के लिए एक गाड़ी दी की गई है।
--------
जेवर और पैसे गया है, फिर भी पुलिस चुप है
अनीता रौतेला के पति मोहन सिंह ने पुलिस पर लगाया उपेक्षा का आरोप, फिर मौके पर पहुंची पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। कातिलाना हमले में घायल अनीता के पति मोहन सिंह रौतेला ने फिर कहा है कि लूट हुई है। बदमाश 20-25 हजार रुपये और जेवर लेकर गए हैं।
कालाढूंगी थाना प्रभारी नरेश चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम बुधवार को भी तुलसी विहार कालोनी पहुंची। टीम ने मोहन सिंह रौतेला से पूछताछ की। मोहन सिंह का कहना था कि अलमारी से जेवर निकाले गए हैं लेकिन पत्नी के होश आने पर ही ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। घटना के बाद पुलिस ने तीन घंटे तक आम लोगों को जाने से रोक दिया था लेकिन पुलिस के जाने से पहले कुछ लोगों ने मौके का वीडियो क्लिप बना लिया था। इसमें अलमारी खुली हुई और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की बात कह रहे हैं तो दर्ज कर लेंगे मामला : एसएसपी
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि मोहन सिंह से उन्होंने मंगलवार को अकेले में पूछताछ की थी। मोहन ने उस समय लूट के बारे में नहीं बताया था। यदि वह लूट की बात कह रहे हैं तो पुलिस बयान लेकर लूट की धारा बढ़ा दी जाएगी। हालांकि पुलिस ने लूट से बड़ी धारा 307 दर्ज कर ली है तो लूट बढ़ाने में कोई हर्ज नहीं है। अभियुक्तों के पकड़े जाने पर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है।

राधा हत्याकांड का खुलासा 48 घंटे में कर देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed