फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बस ने स्कूटी सवार शिक्षक को रौंदा मौत

बस ने स्कूटी सवार शिक्षक को रौंदा मौत

Tue, 19 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बस ने स्कूटी सवार शिक्षक को रौंदा मौत
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर किशन मार्बल की दुकान के सामने सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार शिक्षक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि शिक्षक का हेलमेट भी टूट गया। हादसे में एक अन्य बाइक सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट लखती गांव निवासी भूपेंद्र सिंह बसेड़ा (45) पुत्र भीम सिंह थल स्थित प्राथमिक स्कूल में अध्यापक थे। बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्होंने देवलचौड़ बंदोबस्ती में किराए का कमरा लिया था। यहां दो बच्चे पत्नी पुष्पा के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे वह स्कूटी (यूके 05 बी5892) से पंचायत घर की ओर जा रहे थे। किशन मार्बल के सामने रुद्रपुर की तरफ से आ रही अशोक लेलैंड की बस (यूके 04पीए 0274) ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उन्हें रौंद दिया। उनका हेलमेट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस भूपेंद्र को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी पत्नी पुष्पा, बेटा मयंक और बेटी प्रियंका का रोते रोते बुरा हाल हो गया था। बताया जा रहा है कि बस की चपेट में बाइक सवार गोरापड़ाव सुनालपुर निवासी गिरीश पांडे भी आ गए थे।
विज्ञापन


मकान बनने से पहले उजड़ गई दुनिया
भूपेंद्र सिंह देवलचौड़ में मकान बनाना चाहते थे। उन्होंने जमीन भी खरीदी थी। छुट्टी में वह हल्द्वानी आते थे लेकिन मकान बनाने से पहले ही दुनिया उजड़ गई। चचेरे भाई ने बताया कि भूपेंद्र दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई पवन सिंह बसेड़ा घर पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed