फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शनिबाजार से युवती का पर्स उड़ाया

शनिबाजार से युवती का पर्स उड़ाया

Sun, 08 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शनिबाजार से युवती का पर्स उड़ाया
हल्द्वानी। शनिबाजार से उचक्कों ने एक युवती के बैग से पर्स पार कर दिया। इस पर युवती ने बनभूलपुरा पुलिस को लिखित सूचना दी है। पर्स में 2500 रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल थे। पुलिस ने जानकारी हासिल करने के बाद संदिग्ध चोर के अड्डे पर छापा मारा तो लोगों ने विरोध किया। इस मामले में पुलिस चोरों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नैनीताल मटियाल धारी निवासी प्रेमा सनवाल एक एनजीओ के लिए काम करती है। शनिवार को वह इलाज कराने के लिए अपने चाचा श्रीकृष्ण कांडपाल के साथ हल्द्वानी आई थी। दोपहर को वह शनिबाजार में सामान खरीदने के लिए गई। उन्होंने सामान का पैसा देने के बाद पर्स हैंड बैग में रख दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उचक्कों ने बैग से पर्स निकाल लिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। यहां पुलिस ने घटनास्थल बनभूलपुरा थाना क्षेत्र बताते हुए टकरा दिया। युवती ने बनभूलपुरा पुलिस को लिखित सूचना दी है। पुलिस ने मोहम्मदी चौक के रहने वाले दो किशोरों से पकड़कर पूछताछ किया तो पता चला कि उनका एक करीबी व्यक्ति घटना में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरों के पकड़े जाने पर गुस्साए लोगों ने पुलिस का विरोध करने के लिए थाने आए। पुलिसकर्मियों ने समझाया और संदिग्ध चोर को सुबह तक पेश करने का अल्टीमेटम उसके भाई को दिया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि चोर शीघ्र ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed