फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   क्रिकेट गेंद से टूटी बाल

क्रिकेट गेंद से टूटी बाल

Sat, 30 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट गेंद से टूटी बाल
हल्द्वानी। डहरिया निवासी दंपति शुक्रवार सुबह कार से घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक गेंद आकर कार के शीशे पर लगी और कार का शीशा टूट गया। इससे कार सवार दंपति भड़क गए। वह कार से नीचे उतरे और बच्चों को पकड़ने के लिए दौड़े। उनके नीचे उतरते ही बच्चे भाग गए। एक बच्चा उनके हत्थे चढ़ गया और वह उसे कार में बैठा ले गए। ये खबर परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। उन्होंने बच्चे के अपहरण की आशंका जताते हुए टीपीनगर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कार स्वामी शीशा रिपेयर कराने के लिए गया था वहां बच्चे को लेकर गया था बाद में चौकी पहुंचा। जहां कार स्वामी और बच्चे के परिजन भिड़ गए। परिजनों का आरोप था कि यदि शीशा टूटा था तो परिजनों से मुआवजा मांगते बच्चे को क्यों ले गए। टीपी नगर चौकी प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया कार सवार पर अपहरण का आरोप
चौकी में भिड़े दोनों पक्ष, बाद में हुआ समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed