फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भारी विरोध के बीच पड़ा टेंडर

भारी विरोध के बीच पड़ा टेंडर

Fri, 09 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
भारी विरोध के बीच पड़ा टेंडर
हल्द्वानी। भारी विरोध और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग में सड़क का टेंडर डाला गया। इसे लेकर ठेकेदारों के दो पक्षों में तीखी बहस हुई। ठेकेदारों ने विधायक बंशीधर भगत के हस्तक्षेप के बाद पुलिस फोर्स तैनात करने का आरोप लगाया। ठेकेदारों के आरोप को नकारते हुए विधायक ने किसी तरह के हस्तक्षेप से साफ इनकार किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार बकाया भुगतान को लेकर आंदोलनरत हैं। वे टेंडर और सरकारी कामों का विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग में सड़कों को लेकर टेंडर डाले जाने थे। ठेकेदारों का विरोध को देखते हुए लोक निर्माण विभाग में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। तीन बजे तक ठेकेदारों कार्यालय के सामने धरने में बैठे रहे। इसी समय ठेकेदारों का दूसरा गुट टेंडर डालने पहुंचा। पहले गुट ने इसका विरोध किया और टेंडर बॉक्स छीनने का भी प्रयास किया। पुलिस ने विरोध करने वाले ठेकेदारों को खदेड़ दिया। इसके बाद दूसरे गुट ने टेंडर डाल दिया। कांट्रेक्टर हेल्प एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने पूर्व मंत्री और कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत को ही निशाने पर ले लिया। अध्यक्ष का आरोप था कि टेंडर विभाग में पंजीकृत ठेकेदार प्रेम बल्लभ कांडपाल के बेटे हेम कांडपाल ने डाला। विधायक के कहने पर ही पुलिस फोर्स तैनात की गई ताकि विधायक लॉबी के ठेकेदार के नाम ही टेंडर पड़ सके। दूसरी ओर, विधायक बंशीधर भगत ने किसी तरह के हस्तक्षेप से साफ इनकार किया। भगत ने कहा कि यह ठेकेदारों का आपसी मामला है और उनका किसी ठेकेदार से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


ठेकेदार के दो पक्षों में नोकझोेंक, टेंडर बॉक्स छीनने का प्रयास, पुलिस ने खदेड़ा
कालाढूंगी विधायक भगत भी आए ठेकेदारों के निशाने पर

किसके कहने पर तैनात हुई पुलिस फोर्स
हल्द्वानी। विभाग में टेंडर प्रक्रिया के दौरान तैनात हुई पुलिस को लेकर भी मामला उलझा हुआ है। देर शाम तक यही साफ नहीं हुआ कि आखिरकार पुलिस सुरक्षा मांगी किसने थी। लोक निर्माण विभाग के ईई रणजीत रावत ने कहा कि पुलिस तैनाती किसके कहने पर हुई यह उन्हें मालूम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed