फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ... तो तीन दिनों से लगातार हो रही चोरियां कर रहा एक गिरोह

... तो तीन दिनों से लगातार हो रही चोरियां कर रहा एक गिरोह

Fri, 02 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
... तो  तीन दिनों से लगातार हो रही चोरियां कर रहा एक गिरोह
हल्द्वानी। पुलिस अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया है कि मोबाइल चोरों के गिरोह ने पहले हरिद्वार की दुकान से लाखों रुपये का माल उड़ाया। इसके बाद हरियाणा के सिरसा और तीसरे दिन हल्द्वानी की दुकान का माल साफ किया। पुलिस अधिकारियों को चिंता है कि यदि यह गिरोह पकड़ा नहीं गया तो किसी अन्य जिले में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन

सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि 28 जनवरी की रात चोरों ने हरिद्वार के रवि खंडेलवाल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन 29 जनवरी को हरियाणा के सिरसा की दुकान में धावा बोला। तीसरे दिन 30 जनवरी की रात हल्द्वानी की दुकान में 60 लाख कीमत के मोबाइल सेट को पार किया। पता लगाया जा रहा है कि चोरों का गिरोह अब किस जिले की दुकानों को अपना शिकार बनाएगा। पुलिस अधिकारियों को मालूम है कि नेपाल की सीमा पर रहने वाला बेतिया-रक्सौल गिरोह चोरी के माल को नेपाल और पश्चिम बंगाल में बेच देता है। फिर भी गिरोह के लोग पुलिस की पकड़ में नहीं आते हैं। यदि पुलिस इस गिरोह को उत्तराखंड या आसपास घेर लेता है तो बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है।
विज्ञापन


छह संदिग्ध आए पुलिस के रडार में
हल्द्वानी। मोबाइल शोरूम में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुुलिस ने होटलों और धर्मशालाओं की चेकिंग के दौरान छह संदिग्धों को रडार में लिया है। पता चला है कि ये संदिग्ध घटना की रात होटलों में ठहरे थे। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुुलिस सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि ठंडी सड़क पर मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस की एक टीम हरियाणा के सिरसा में गई थी। सिरसा पुलिस ने वीडियो फुटेज हासिल किया है। फुटेज में चोरों का गिरोह पर्दा लगाकर शोरूम का ताला तोड़ रहा है। अभी ठंडी सड़क पर मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के मामले में कोई फुटेज हाथ नहीं लगी है। पुलिस का मानना है कि सिरसा की तरह यहां भी घटना को अंजाम दिया गया है। ठंडी सड़क पर रात में भी लोगों का आवागमन रहता है। लोगों के डर से यहां भी पर्दा लगाया गया होगा।

सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि रात भर होटलों और धर्मशालाओं की जांच की गई है। पुलिस की जांच में छह लोग संदिग्ध पाए गए हैं जो 30 जनवरी की रात होटलों में ठहरे थे। पुलिस संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। एसओजी की टीम भी संदिग्धों के रिकार्ड को खंगाल रही है।

मोबाइल शोरूम में लाखों की चोरी का मामला
होटलों और धर्मशालाओं की चेकिंग में पता चला
सिरसा हरियाणा से मंगाया गया वीडियो फुटेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed