फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दाखिल खारिज मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दाखिल खारिज मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Jul 2017 02:30 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
दाखिल खारिज मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। तहसीलदार ने कार्यालय से फाइल गायब होने के मामले में दाखिल खारिज मोहर्रिर के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोविंदपुरा निवासी रंजीत सिंह की पत्नी बलबीर कौर ने भोटिया पड़ाव की 91.04 वर्गमीटर नजूल पत्रावली सत्यापित करने के लिए आवेदन किया था। पत्रावली स्थानांतरण के दौरान तत्कालीन नायब नाजिर जफर आलम ने पत्रावली उपलब्ध नहीं कराया। इसी कारण बलबीर कौर को मांगी गई सूचना प्रशासनिक अधिकारी उपलब्ध नहीं करा सके। इस मामले में बलबीर कौर की तरफ से सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया गया। आयोग ने सूचना नहीं उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस मामले में डीएम ने तहसीलदार को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसी आधार पर तहसीलदार प्रहलाद राम ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने धारा 175,709 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में कोतवाल ने महिला विवेचक स्मृति रावत को मुकदमे की विवेचना करने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस ने फाइल गायब होने के बाबत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed