फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बड़े व्यवसायी नीरज शारदा को गिरफ्तार करने के लिए छापा

बड़े व्यवसायी नीरज शारदा को गिरफ्तार करने के लिए छापा

Sun, 25 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
बड़े व्यवसायी नीरज शारदा को गिरफ्तार करने के लिए छापा
हल्द्वानी। धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने वॉक वे मॉल के मालिक और शहर के बड़े व्यवसायी नीरज शारदा के घर और प्रतिष्ठान पर छापा मारा। हालांकि उनके न मिलने पर हरियाणा पुलिस लौट गई। हरियाणा पुलिस नीरज शारदा, उनकी पत्नी रेनू, बेटे मोहक और बेटी मंगला के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

हरियाणा के हिसार जिले के शहर थाने के उपनिरीक्षक रोहताश सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने काठगोदाम के थानाध्यक्ष कमाल हसन को बताया कि उनके पास सीजेएम द्वारा जारी गैर जमानती वारंट हैं। इसमें नीरज शारदा, मंगला शारदा, रेनू और मोहक शारदा के नाम हैं। इनके खिलाफ नीरज के पार्टनर शशि लोहिया ने धारा 420, 467, 468, 471 का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि नामजद लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सिनेमाहाल की संपत्ति हड़पी है।
विज्ञापन

वादी के अनुसार वाक वे स्थित सन सिनेमा के डायरेक्टर शशि लोहिया हैं। उनके सहयोगी के तौर पर सुनील गोयल हैं। दोनों ने दो सिनेमा हालों का संचालन करने के लिए 20 वर्षों का इकरारनामा 2014 में शारदा ग्रुप के साथ किया था। सिनेमा हालों का संचालन 15 जनवरी 2015 को शुरू हुआ था। कुछ दिनों बाद शारदा ग्रुप और सन सिनेमा के मालिकानों में पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस मामले की जांच एसआईटी हल्द्वानी ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काठगोदाम थानाध्यक्ष वारंट तामील कराने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ वॉक वे माल गए। यहां उन्होंने मैनेजर जगदीश पंत और कर्मचारियों से पूछताछ की। यहां आरोपियों के नहीं मिलने पर पुलिस फोर्स नीरज के घर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर पर नामजद लोग मौजूद नहीं थे। नीरज शारदा की मां ने बताया कि वह परिवार केसाथ बाहर गए हैं। नीरज का बेटा विदेश गया है। हरियाणा पुलिस नामजद आरोपियों को हिसार न्यायालय में पेश करने का निर्देश देकर वापस चली गई।


व्यवसायी नीरज शारदा की गिरफ्तारी के लिए छापा
वॉक वे मॉल और घर में पहुंची हरियाणा पुलिस, न मिलने पर लौटी
परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी है

सनसिटी प्रबंधन का आरोप, आधारहीन और झूठा: शारदा ग्रुप
हल्द्वानी। शारदा ग्रुप से जुड़े नीरज शारदा की तरफ से बताया गया है कि सनसिटी सिनेमा और वॉक वे का विवाद न्यायालय हल्द्वानी में लंबित है। वॉक वे ने सनसिटी सिनेमा प्रबंधन की धोखाधड़ी संज्ञान में आने पर अनुबंध समाप्त कर दिया था। सिनेमा का संचालक कार्निवाल सिनेमा को दे दिया गया। आरोप है कि सनसिटी प्रबंधन वॉक वे को झूठी और मनगढ़ंत शिकायतों के माध्यम से प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रहा है। इस मामले में एसआईटी की जांच हुई है। जांच रिपोर्ट सनसिटी के खिलाफ आई। सनसिटी प्रबंधन ने झूठे तथ्यों को आधार बनाकर न्यायालय में वाद लंबित रहते हुए हरियाणा में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में वॉक वे ग्रुप उचित कार्यवाही कर रहा है। उनका आरोप यह भी है कि सन सिटी सिनेमा प्रबंधन द्वारा पहले भी पार्टनरों से धोखाधड़ी के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed