{"_id":"5b2aba5e4f1c1bb26e8b90cf","slug":"11529526878-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी तस्करी रोकने गई टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी तस्करी रोकने गई टीम
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी/चोरगलिया। अवैध तमंचों से लैस करीब छह लकड़ी तस्करों ने वन कर्मियों पर फायरिंग कर दी। वन कर्मियों ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।
तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज में वन दरोगा ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में वन कर्मी 19 जून की रात को गश्त कर रहे थे। इस बीच किशनपुर बीट संख्या छह में जंगल से ट्रैक्टर की आवाज सुनाई दी। जब वन कर्मी जंगल के अंदर बढ़े तो लाल ट्रैक्टर पर सवार आधा दर्जन तस्कर दिखाई दिए। ट्रैक्टर से एक नीली रंग की ट्राली भी जुड़ी थी। वन कर्मियों ने देखा कि ट्रैक्टर को पूरन सिंह कार्की निवासी कल्याणपुर चला रहा था। इससे पहले वन कर्मी कुछ समझ पाते तस्कर ने अवैध तमंचे से तीन राउंड फायर झोंक दिए। फायरिंग में वन कर्मी बाल-बाल बच गए। इस बीच तस्कर ने किशनपुर गांव की तरफ संकरे मार्ग पर ट्रैक्टर मोड़ दिया। जब वन कर्मियों ने पीछा किया तो चलते ट्रैक्टर से शीशम के काटे लट्ठे नीचे गिरा दिए। बाद में लट्ठों को हटा किसी तरह पूरन के घर पहुंचे तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। फिलहाल वन टीम ने तस्करी में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ चोरगलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में सुरेश चंद्र आर्य, वहीद अंसारी, चंद्रशेखर भट्ट, विनोद जोशी, ललित बिष्ट, प्रमोद बिष्ट आदि शामिल थे।
वन विभाग ने चोरगलिया थाने में मुकदमा कराया दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
जंगल से ट्रैक्टर ट्रॉली से तस्करी कर ला रहा था शीशम