{"_id":"5b296bb44f1c1b6d4d8b76e5","slug":"11529441204-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों की बढ़ाई सुरक्षा
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
Howrah Mail train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बाघ एक्सप्रेस में चोरी की घटनाओं के बाद आरपीएफ ने अलर्ट जारी कर दिया है। काठगोदाम से रवाना होने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्धों की तलाशी की जा रही है।
काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस को लौटने के दौरान लखनऊ मंडल और बरेली मंडल में अलग-अलग डिब्बों में चोरी की घटनाएं हो गई है। इसके बाद यात्रियों ने घटना की रिपोर्ट रामपुर जीआरपी थाने में दर्ज कराई। इधर बाघ एक्सप्रेस में चोरी की घटनाओं के बाद काठगोदाम से रामपुर तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। ट्रेनों में चलने वाले आरपीएफ स्टाफ को ट्रेन संचालन के दौरान डिब्बों में चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछ और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बाघ एक्सप्रेस में भी दो के बजाय तीन जवानों को रामपुर तक भेजा जा रहा है। आरपीएफ दरोगा चंद्रसेन सिंह ने बताया कि ट्रेनों में गश्त बढ़ाई गई है। सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया है।
चंद्रसेन सिंह बने आरपीएफ प्रभारी काठगोदाम
हल्द्वानी। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरपी सिंह का तबादला काठगोदाम से बाराबंकी के समीप बूढ़ोबल में कर दिया गया है। वहीं काशीपुर में तैनात चंद्रसेन सिंह को काठगोदाम का थाना प्रभारी बनाया है। सिंह ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों, यात्रियों के सामान की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। वह स्वयं भी नियमित रूप से ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाएंगे। साथ ही रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
तीन घंटे देरी से पहुंची रानीखेत
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस सुबह 5.55 के बजाय तीन घंटे की देरी से 8.55 पर पहुंची। ट्रेन लेट होने से यात्रियों की फजीहत हुई।