फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अधिकारी पुत्र का धौंस काम नहीं आया डंपर जब्त

अधिकारी पुत्र का धौंस काम नहीं आया डंपर जब्त

Tue, 17 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अधिकारी पुत्र का धौंस काम नहीं आया डंपर जब्त
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने तीनपानी बाईपास पर खनिज लदे टिप्पर को पकड़ लिया। गाड़ी पकड़े जाने पर खुद को वन अधिकारी का पुत्र बताते हुए युवक ने पुलिस पर धौंस जमाने की कोशिश की। पुलिस ने कागजात नहीं मिलने पर गाड़ी को जब्त कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट आरटीओ और वन विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

तीनपानी बाईपास पर सोमवार की रात चेकिंग कर रही पुलिस ने खनिज लदे टिप्पर (यूके 04सीए 7325) को रोक लिया। गाड़ी पकड़े जाने के बाद खुद को एक वन अधिकारी का पुत्र बताते हुए युवक ने पुलिस पर धौंस जमाने की कोशिश की। बोला कि पुलिस को सिर्फ डीएल चेक करने का अधिकार है। उसने आरोप लगाया कि वह पुलिस को पैसा देता है। युवक की बातों को सुनकर पुलिसकर्मी भी गुस्से में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक से गाड़ी का कागजात मांगा लेकिन उसने कागजात दिखाने में असमर्थता जतायी। मौका पाकर चालक भाग निकला। पुलिस ने कागजात नहीं मिलने पर टिप्पर को जब्त कर लिया। पता चला है कि टिप्पर का फिटनेस प्रमाण पत्र भी नही है। पुलिस के समक्ष तथाकथित अधिकारी पुत्र ने गाड़ी मालिक का नाम भी गलत बताया। चौकी प्रभारी का कहना है कि इस मामले में आरटीओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इधर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि टिप्पर पर खनिज लदा है। इस कारण रिपोर्ट एसडीएम और वन विभाग को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed