{"_id":"5a849f494f1c1ba5268ba2d6","slug":"11518640969-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्\nद्वानी डिपो के कर्मचारी भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल् द्वानी डिपो के कर्मचारी भिड़े
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिल्ली रूट में पहले जाने को लेकर दो बसों के चालक-परिचालक आपस में भिड़ गए। एक परिचालक ने रोडवेज की बस का शीशा तोड़ दिया और चालक से हाथापाई कर दी। इससे बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सहायक महाप्रबंधक ने बीच बचाव कर मामला सुलझाया। हल्द्वानी डिपो की बस दिल्ली नहीं जाने से डिपो को 16900 रुपये का नुकसान हुआ है। सहायक महाप्रबंधक ने परिचालक पर कार्रवाई करने की बात कही है।
सुबह साढ़े आठ बजे हल्द्वानी डिपो की दो बसें कार्यशाला से पहुंची थी। बसों के नंबर के हिसाब से पहले यूके07पीए1428 को दिल्ली जाना था लेकिन दूसरी बस संख्या यूके07पीए 1522 के चालक ने बस में सवारी भरना शुरू कर दिया। जैसे ही बस सवारियों को लेकर जाने को तैयार थी आरोप है कि बस संख्या 1428 के परिचालक भानू प्रकाश ने बस संख्या 1522 के चालक से मारपीट शुरू कर दी और बस का शीशा तोड़ दिया। इससे सवारियां बस से उतर गई। हंगामा बढ़ता देख सहायक महाप्रबंधक इंद्रा जंगपांगी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत किया। उधर काठगोदाम डिपो की बस को दिल्ली भेजा गया। सहायक महाप्रबंधक इंद्रा ने बताया कि परिचालक भानू प्रकाश जोशी की गलती है। इस कारण हल्द्वानी डिपो को 16900 रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि शीशा तोड़ने और डिपो को राजस्व हानि पहुंचाने पर परिचालक भानूप्रकाश पर कार्रवाई की जाएगी।