फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   काम करते चपेट में आया कर्मी

काम करते चपेट में आया कर्मी

Thu, 20 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
काम करते चपेट में आया कर्मी
हल्द्वानी। बिजली विभाग की लापरवाही से बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कर्मचारियों ने शट डाउन के बाद भी बिजली चालू कर दी इससे पोल पर चढ़कर काम कर रहा युवक चपेट में आ गया। करंट लगने से वह झुलस गया। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। अब बिजली विभाग के अफसर यह नहीं बता पा रहे हैं कि शट डाउन के बाद भी बिजली कैसे चालू कर दी गई। रामपुर रोड पर पर्वतीय मोहल्ले के पास बिजली विभाग की आरएपीडीआरपी योजना के तहत एयर बंच केबल डालने का काम चल रहा था। परियोजना विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि पर्वतीय मोहल्ले में एबीसी केबल डालने का काम छूट गया था। जीनस पावर कंपनी के ठेकेदार का आदमी काम कर रहा था। कंपनी के सुपरवाइजर शीतल प्रसाद ने शाम को पांच बजे से छह बजे तक एक घंटे का शटडाउन मांगा था। अंशुल (20) पोल पर चढ़कर काम कर रहा था कि अचानक एलटी (लो टेंशन लाइन) पर करंट आ गया। उन्होंने बताया कि काम दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे से चल रहा था। उन्होंने कहा कि शटडाउन लेने के बाद करंट लाइन में कैसे आया ये जांच का विषय है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर एसडीओ कालाढूंगी उपकेंद्र केके पंत ने बताया कि शटडाउन वापस नहीं किया गया था और रामपुर रोड फीडर बंद था। इस बात की जांच कराई जाएगी कि करंट कैसे आया। पंत का कहना था कि जेनरेटर चलने के कारण लाइन में बैक करंट आने की वजह से ऐसा हुआ होगा। उन्होंने बताया कि अंशुल 60 प्रतिशत झुलसा है और उसकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि रितेश को भी हल्का करंट लगा था। लाइन से दूर होने के कारण रितेश चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed