{"_id":"5c228d9bbdec22569a51b43d","slug":"111545768347-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल झील में मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीमताल झील में मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। डांठ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भीमताल झील में स्थानीय लोगों को एक शव दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने शव को झील से बाहर निकलवाया। झील में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि प्रथमदृष्टया शव बिहार के किसी मजदूर का लग रहा है। शव करीब 20 दिन पुराना है। मृतक युवक के कपड़ों से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। युवक की जेब से 10 रुपये मिले हैं। एसआई मनवर सिंह, जोगा सिंह, केवलानंद पाठक ने शव का पंचनामा भरकर नैनीताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भीमताल झील में अज्ञात युवक का शव मिला
बीस दिन पुराना शव मिला
युवक के हाथ में लिपटा था मोजा
मृतक युवक के हाथ में मोजा लिपटा हुआ मिला है। पुलिस ने माना है कि हो सकता है मृतक युवक झील में मोजे धो रहा हो और असंतुलित होकर झील में जा गिरा हो। झील में गिरने से युवक के मुंह में चोट भी लगी थी।
विज्ञापन
जल पुलिस न होना है समस्या
भीमताल झील में वर्ष 2018 में छह लोगों के शव झील से मिल चुके हैं। क्षेत्र के सभासद भुवन पडियार, पूरन बृजवासी, देवेंद्र फर्त्याल ने पुलिस प्रशासन से भीमताल झील में जल पुलिस की मांग की है। कहा कि झील किनारे टूटी रेलिंग और विद्युत लाइट न होने से भी हादसों के होने की आशंका बनी हुई है। लेकिन प्रशासन आज तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर पाया है।