{"_id":"5b9ac58b867a557f714f74c8","slug":"111536869771-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मंच से ताला नही हटा तो होगा आंदोलन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलीला मंच से ताला नही हटा तो होगा आंदोलन
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। मल्लीताल स्थित रामलीला मंच में नगर पंचायत द्वारा लगाए गए ताले को जल्द न हटाने पर आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। भीमताल के मल्लीताल में रामलीला तैयार कराने को लेकर दो संगठनों में आपसी तालमेल नहीं हो पा रहा है।
बृहस्पतिवार को आदर्श रामलीला कमेटी ने ईओ बीएस रावत को ज्ञापन सौंपकर मंच में लगे ताले को खोलने की मांग की। कमेटी अध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा कि प्रशासन के ऊपर दबाव डालकर कुछ लोगों ने तालीम में व्यवधान डाला है। पदाधिकारियों ने मंच से ताला नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में नीरज कुमार मोनू, बंटी आर्या, गुंजन रौतेला, ललित आर्य, आशा उप्रेती, संयम कबड़वाल, धरु पांडे, नेहा डालाकोटी आदि मौजूद रहे। इधर राम सेवक मंडली के अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने कहा कि अगर नगर पंचायत रामलीला मंच का ताला खोलेगी तो राम सेवक मंडली की कमेटी आंदोलन करेगी।