फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दूसरे आरोपी की तलाश

दूसरे आरोपी की तलाश

Fri, 24 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दूसरे आरोपी की तलाश
हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम रुद्रपुर मंडी में रिश्वत लेने के दूसरे आरोपी मंडी निरीक्षक इंद्रबहादुर चंद तक नहीं पहुंच सकी है। विजिलेंस टीम ने उसकी तलाश में रुद्रपुर, हल्द्वानी में दबिश दी। टीम आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन

रुद्रपुर निवासी पुरुषोत्तम अग्रवाल ने 20 अगस्त विजिलेंस में मंडी निरीक्षक चंद के खिलाफ आढ़त का लाइसेंस देने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में आठ हजार रुपये में मामला तय हो गया। 21 अगस्त को विजिलेंस टीम व्यापारी के साथ रुद्रपुर मंडी पहुंची। इस दौरान मंडी निरीक्षक चंद ने व्यापारी को फोन पर बताया कि पुरानी मंडी, मंगलपड़ाव हल्द्वानी निवासी उसके साथी मंडी निरीक्षक भुवन गोस्वामी को सारी बातें पता हैं और पैसे उसे ही दे दें। विजिलेंस टीम ने भुवन को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पूछताछ के बाद भुवन को जेल भेज दिया जबकि इस मामले में दूसरे आरोपी मंडी निरीक्षक चंद तक अभी विजिलेंस टीम नहीं पहुंच सकी है। टीम ने आरोपी की तलाशी में रुद्रपुर, हल्द्वानी में दबिश दी लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया है। एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed