फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
हल्द्वानी। मंडी चौकी पुलिस ने पुरानी आईटीआई के समीप सोमवार देर रात तमंचे के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

मंडी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक किरपाल सिंह की टीम सोमवार रात अपने क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच एक संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और दो कारतूस मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया शाहरुख उर्फ चेटा मलिक इंदिरानगर का रहने वाला है। उपनिरीक्षक किरपाल का कहना है कि चेटा मलिक के खिलाफ चोरी, मारपीट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। बनभूलपुरा थाने की पुलिस ने चेटा की हिस्ट्रीशीट खोल रखी है। पूछताछ के दौरान उसने तमंचा रखने का उद्देश्य नहीं बताया। पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस मुकदमे की विवेचना महिला उपनिरीक्षक दीपा जोशी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed