{"_id":"5a78c58d4f1c1bc83b8b524d","slug":"111517864333-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाने से बुजुर्ग महिला की मौत
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जहर खाने से वृद्धा समेत तीन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। देवलचौड़ क्षेत्र के ग्राम हरिपुर लालमणि निवासी अमर सिंह की पत्नी शांति देवी (60) ने बुधवार शाम घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल मेें बुजुर्ग की मौत हो गई। आशंका है कि घरेलू तनाव के चलते वृद्धा ने जहर खाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं हरिनगर निवासी पंकज (22) पुत्र चंदन लाल ने आठ जुलाई को घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। उधर मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम सूपी निवासी भानू प्रताप सिंह बिष्ट (22) घरेलू तनाव के चलते बृहस्पतिवार सुबह जहर खा लिया। एसटीएच आने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुुलिस को बताया कि भानू प्रताप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह घर में जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। उसकी शादी नहीं हुई थी।
हादसे में घायल युवक की मौत
हल्द्वानी। चोरगलिया क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी सुमित पांडे (22) बुधवार को बाइक से नगला पंतनगर गया था। शाम को वहां से लौटते समय उसकी बाइक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। घायल युवक को परिजनों ने एसटीएच में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।