फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कफूड़ा में ट्रक गिरने से चालक की मौत, दो घायल

कफूड़ा में ट्रक गिरने से चालक की मौत, दो घायल

Fri, 25 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
कफूड़ा में ट्रक गिरने से चालक की मौत, दो घायल
गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़-क्वारब-नथुवाखान मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कफूड़ा (प्यूड़ा) के पास हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की तरफ जा रहे एलपी ट्रक के खाई में गिरने से ट्रक चालक की मौत हो गई। साथ ही ट्रक में सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की तरफ सब्जी लेकर जा रहा एलपी ट्रक संख्या यूके 04 सीए 8223 बृहस्पतिवार तड़के 3:30 बजे के पास रामगढ़ ब्लाक के कफूड़ा (प्यूड़ा) के पास पहुंचते ही असंतुलित होकर लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक कुंवर सिंह खोलिया (45) वर्ष पुत्र हर सिंह खोलिया निवासी मेलकूडा, थल पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक क्लीनर गणेश राम पुत्र गोपाल राम निवासी शेरखाना (पाखू) पिथौरागढ़ व पूरन चन्द्र पाठक पुत्र गजाधर पाठक निवासी कोटगाड़ी पिथौरागढ़ घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह खाई से निकालकर आपातकालीन वाहन 108 से अल्मोड़ा स्थित बेस अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed