{"_id":"5c9bdf41bdec221464537726","slug":"101553719105-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदुली में एनआरआई पर्यटक से हुई अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्पदुली में एनआरआई पर्यटक से हुई अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट पार्क के सर्पदुली में ठहरे एनआरआई पर्यटक से फरवरी में वनकर्मी ने अभद्रता करते हुए गालीगलौज की। इस बाबत पर्यटक ने सीटीआर के निदेशक को पहले फोन पर और बाद में मेल कर से शिकायत की है।
मूलरूप से पटियाला पंजाब निवासी एनआरआई संदीप बंसल ने कहा कि 1 से 4 फरवरी तक वह कार्बेट पार्क के सर्पदुली में अपने दो अन्य साथियों के साथ ठहरे थे। आरोप लगाया कि वहां तैनात वन रक्षक बब्बन रात करीब आठ बजे उसके कमरे में घुसा एवं गालीगलौज और हाथापाई की। बब्बन ने काफी शराब भी पी थी।
वहां मौके पर कोई भी स्टाफ नहीं पहुंचा, कुछ समय बाद जब अन्य वनकर्मी आए तो उन्होंने भी बब्बन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पर्यटक ने इसकी सूचना फोन द्वारा सीटीआर के निदेशक को दी। जिसके बाद बब्बन ने संदीप को फोन किया और धमकाया। दोबारा धमकी देने पर पर्यटक ने सीटीआर के निदेशक को मेल द्वारा शिकायत की है।
विज्ञापन
एनआरआई पर्यटक की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच सीटीआर के उपनिदेशक को सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। -राहुल, निदेशक सीटीआर