{"_id":"5c7058aabdec224be317f7cb","slug":"101550866602-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा को भगाने के जुर्म में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रा को भगाने के जुर्म में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। दो दिन पहले लापता स्थानीय नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया। एसओ एसके गंगवार ने बताया कि स्थानीय स्कूल गई नाबालिग छात्रा बुधवार को गायब हो गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने छात्रा की लोकेशन मुक्तेश्वर में ट्रेस की। एसओ ने बताया कि गौलापार हल्द्वानी के ग्राम देवलातल्ला, बागजाला निवासी गिरीश आर्या (21) छात्रा को बहला फुसलाकर कार से मुक्तेश्वर ले गया था। छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मेडिकल के बाद छात्रा को परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि आरोपी गिरीश को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत उसका चालान किया गया है।
नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोपी गिरफ्तार