फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को रौंदा मौत

अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को रौंदा मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को रौंदा मौत
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर के सामने शुक्रवार शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने कर्मचारी के परिचयपत्र से उसकी शिनाख्त की। पुलिस दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे टीपीनगर पुलिस को सूचना मिली कि किसी वाहन ने सड़क पर एक व्यक्ति को कुचल दिया है। चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। परिचय पत्र के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति की शिनाख्त हाथीखाल निवासी गोपाल कृष्ण बिनवाल (42) पुत्र स्वर्गीय भवानीदत्त बिनवाल के रूप में की। वह रुद्रपुर स्थित वाहन फैक्ट्री में कार्यरत था। गोपाल कृष्ण बिनवाल के पड़ोसी दिनेश जोशी ने बताया कि गोपाल रोज साढ़े छह बजे घर लौट आता था। उसके दो बच्चे बेटा नैतिक (08 वर्ष) और बेटी पावनी (15 माह) हैं। कुछ दिनों पहले उसने बेटी का जन्मदिन मनाया था। हाल में ही वह अपने वकील फार्म तीन पानी स्थित मकान में शिफ्ट हुए थे। गोपाल के एक भाई कुसुमखेड़ा और दूसरे भाई पैतृक गांव अल्मोड़ा जिले के बीना में रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिडकुल कर्मी को किस वाहन ने टक्कर मारी।
विज्ञापन


सिडकुल कर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed