{"_id":"5c379e51bdec227374273d6b","slug":"101547148881-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को नशे की लत से बचाने को मारी थी रोहित तिवारी को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को नशे की लत से बचाने को मारी थी रोहित तिवारी को गोली
विज्ञापन
goli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। छात्र नेता रोहित तिवारी को गोली मारे जाने के मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जिस युवक ने गोली मारी उसके भाई को रोहित तिवारी स्मैक का आदी बना रहा था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद कर लिया है।
चार्टन लॉज निवासी 34 वर्षीय रोहित तिवारी आठ जनवरी की रात लगभग साढ़े नौ बजे मल्लीताल में फेयर हैवेंस होटल के पास खून से लथपथ मिला था। पुलिस ने बुधवार को उसके पिता कृष्ण चंद्र तिवारी की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सीओ सिटी विजय थापा ने बताया कि घटनास्थल और रोहित के घर पर जांच करने के बाद एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने घटना के खुलासे के लिए संयुक्त टीम को लगा दिया था। इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज देखी गई। मोबाइल कॉल डिटेल निकाली गई। इस दौरान पता चला कि रोहित घटना वाले दिन कथित रूप से स्मैक बेचने वाले शुभम साह के साथ था। पुलिस ने शुभम की तलाश कर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। उसने बताया कि गोली लंघम हॉस्टल तल्लीताल निवासी संदीप ने मारी। उसके साथ उसका रिश्तेदार अंकुर पाल भी था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में संदीप ने बताया कि उसके भाई विशाल को रोहित तिवारी ने स्मैक का आदी बना दिया था। विशाल स्मैक की लत के चलते घर में पैसे की चोरी और पैसे उधार लेने लगा था। आठ जनवरी को अंकुर संदीप के घर पर था। अंकुर ने स्मैक की तलब लगने की बात कही तो संदीप ने अपने भाई विशाल के मोबाइल से रोहित को फोन किया और स्मैक की डिमांड की। पुलिस ने अनुसार रोहित ने दोनों को स्मैक देने के लिए फेयर हैवेंस होटल के पास बुलाया। जहां रोहित शुभम साह के साथ खड़ा था। अंकुर के स्मैक खरीदने के दौरान संदीप ने उसे गोली मार दी। खुलासा करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, एसएसआई मल्लीताल बीसी मासीवाल, एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल मनोज जोशी, विनोद यादव आदि शामिल रहे।
भाई को नशेड़ी बना रहा था इसलिए मारी गई गोली
छात्रनेता रोहित तिवारी को गोली मारे जाने के मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद
स्मैक की 30 पुड़िया बेचो, एक फ्री पाओ
नैनीताल। छात्र नेता रोहित तिवारी पर आरोपी अंकुर के परिजनों ने कोतवाली मल्लीताल में गंभीर आरोप लगाए। कहा कि रोहित नगर के युवाओं को नशाखोरी के दलदल में धकेल रहा है। शुरूआत में वह कुछ दिन युवाओं को फ्री में स्मैक का नशा कराता था और जब लोग आदी हो जाते थे तो उन्हें स्मैक बेचता है। अगर किसी की आर्थिक स्थिति खराब है तो रोहित के पास उसके लिए खास ऑफर था। वह 30 पुड़ियां बेचने वाले को एक पुड़िया फ्री में देता है।
विज्ञापन
आरोप है कि रोहित ने तमाम लोगों को नशे का आदी बना डाला। वह अंतरराजीय सीमा से सटे जिलों से स्मैक लेकर यहां आता था और फिर नगर में बेचता था। संदीप के परिजनों ने बताया कि रोहित की कारगुजारी के चलते उसका भाई नशे का आदी हो गया। उसका बरेली में इलाज कराया गया। किसी तरह वह ठीक हो गया और एक हॉस्टल में नौकरी करने लगा। इसी बीच वह दोबारा नशे का आदी हो गया। ऐसे में परिवार भारी परेशानी में फंस गया। परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गया।
अंकुर के परिजनों ने कोतवाली में रोहित पर लगाए गंभीर आरोप
कुछ स्थानों पर नशे का कारोबार होने की शिकायत मिली है। जल्द ही ऐसे स्थानों को चिन्हित कर स्मैक तस्कर व नशेड़ियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। नशीले पदार्थों की तस्करी किसी हाल में नहीं होने दी जाएगी। नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
-सुनील कुमार मीणा, एसएसपी