{"_id":"5bf85bd3bdec2241cb56a40f","slug":"101543003091-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में आए छात्रों से रैनबसेरा कर्मी ने वसूले पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना भर्ती में आए छात्रों से रैनबसेरा कर्मी ने वसूले पैसे
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सेना भर्ती में शामिल होने आए बागेश्वर के युवाओं से राजपुरा स्थित रैन बसेरा में रातभर ठहरने के लिए नगर निगम कर्मचारियों ने 150-150 रुपये वसूल लिए। जबकि एक दिन पहले जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने सेना भर्ती में आए अभ्यर्थियों को मुफ्त में ठहराने का इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। उधर, मामले की शिकायत मिलने पर सहायक नगर आयुक्त ने जांच कर कर्मचारी को चिन्हित कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि कर्मचारी से रुपये वसूलकर छात्रों को वापस दिलाए जाएंगे।
बागेश्वर जिले से सेना भर्ती में शामिल होने के लिए नौ छात्र बृहस्पतिवार शाम हल्द्वानी आए और राजपुरा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति रैन बसेरे में ठहरे। आरोप है कि यहां तैनात कर्मचारी ने छात्र गोकुल सिंह, महेश सिंह सहित नौ युवाओं से डेढ़-डेढ़ सौ रुपये किराया वसूल किया। एक अभ्यर्थी सचिन नगरकोटी ने बताया कि रैन बसेरे में आए अन्य युवाओं से कर्मचारी ने पैसा नहीं लिया है। इस बारे में अमर उजाला ने सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान से मौखिक शिकायत की। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि शिकायत सही है। जांच के दौरान पैसा लेने वाले कर्मचारी के बारे में पता चल गया है। कर्मचारी से पैसा वसूलने के साथ ही उसे दंडित किया जाएगा।
सेना भर्ती में आए बागेश्वर के युवाओं से रैन बसेरे में वसूले रुपये
सहायक नगर आयुक्त ने कहा, कर्मचारी से वसूला जाएगा
20-20 रुपये में कराई कान की सफाई
बागेश्वर से आए छात्रों ने छावनी के समीप बैठकर अपने-अपने कानों की सफाई कराई। बरेली से आए कान की सफाई करने वालों ने प्रति अभ्यर्थी 20-20 रुपये मेहनताना लिया। छात्रों का कहना था कि शारीरिक परीक्षा के दौरान कान की जांच भी होती है।
विज्ञापन
सेनाभर्ती के लिए आए हजारों छात्र
हल्द्वानी। सेना भर्ती में शामिल होने के लिए बागेश्वर जिले से हजारों छात्र शहर में आ गए हैं। रैनबसेरा, गुरुद्वारे के अलावा अभ्यर्थी पार्कों में ठहरे हुए हैं। शनिवार सुबह पांच बजे छात्रों को छावनी के अंदर प्रवेश कराया जाएगा।
भर्ती निदेशक कर्नल विनेश बी नायर के अनुसार छात्रों की भीड़ को देखते हुए सुबह पांच से आठ बजे तक सेना का गेट खोला जाएगा। चेकिंग के बाद अभ्यर्थी अंदर जाएंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए बागेश्वर जिले के 3500 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सीओ लालकुआं राजीव कुमार की देखरेख में दो थानाध्यक्ष, 48 कांस्टेबल और पीएसी की टुकड़ी तैनात की गई है। चूंकि छावनी के अंदर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इसी वजह से छात्रों को रात में प्रवेश नहीं कराया जाएगा। सेना द्वारा निर्धारित समय पर शनिवार की सुबह पांच बजे लाइन लगाकर अंदर प्रवेश कराया जाएगा।
1600 मीटर की दौड़ होगी : कर्नल
कर्नल विनेश बी नायर के अनुसार दौड़ के लिए 250 अभ्यर्थियों का समूह बनाया जाएगा। अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ पूरा करने के लिए मैदान का चार चक्कर लगाना होगा। दौड़ में सफल अभ्यर्थी की चेस्ट, ऊंचाई, बीम, लंबी कूद, जिग जैग के कठिन परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थी के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच होगी। प्रमाणपत्र सही मिलने पर उनको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।