फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लापता मजदूर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

लापता मजदूर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
लापता मजदूर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। तीन साल से लापता मजदूर की तलाश करने के लिए कोतवाली पुलिस शुक्रवार को टांडा जंगल गई। पुलिस ने संदिग्ध लोगों की निशानदेही पर जंगल के कुएं से नरकंकाल बरामद किया है। आशंका है कि नरकंकाल मजदूर का है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नर कंकाल का डीएनए जांच कराने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

टांडा भोर खत्ता निवासी मजदूर किशन राम उर्फ कल्लू (30) 28 अक्तूबर 2015 को लापता हो गया था। परिजनों ने तभी पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कल्लू के भाई बाबूराम ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाया। बताया कि उसके भाई की हत्या कर शव को टांडा जंगल में छिपाया गया है। एक महिला ने आरोपियों की बात सुनकर सूचना दी है। शिकायत सुनने के बाद टीपीनगर चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार का माथा ठनक गया। आरोप लगाया कि भाई की हत्या कल्लू सिंह और श्याम सिंह ने मिलकर की है। पुलिस ने इस मामले में महिला और अन्य दो लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस की टीम शुक्रवार को पीएसी के साथ टांडा जंगल में गई। पुलिस ने काफी तलाश करने के बाद एक कुएं से नर कंकाल और कपड़ों को बरामद किया। आशंका जताई गई कि नर कंकाल मजदूर का हो सकता है। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ धारा 302, 201 का मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन


लापता मजदूर का कंकाल जंगल से बरामद!
हत्या का मुकदमा दर्ज, साक्ष्य छिपाने का आरोप, दो लोगों से पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed