{"_id":"5b5b7b454f1c1b47748b737f","slug":"101532721989-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से सटे फल की दुकान में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से सटे फल की दुकान में आग लगी
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कालू सिद्ध मंदिर से सटी जूस की दुकान में शुक्रवार दोपहर घरेलू गैस सिलिंडर में रेगुलेटर लगाते समय बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकान में जूस पी रहे ग्राहक गिलास छोड़ सड़क की तरफ दौड़ पड़े। आग बुझाने के दौरान दुकान स्वामी का हाथ भी झुलस गया। आग से दुकान में रखे दो फ्रीजर, तीन मिक्सी सहित काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। पड़ोसी फोटो स्टेट की दुकान भी नुकसान पहुंचा। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत पहुंचकर आग को काबू में कर लिया। घटना के चलते तिराहे का आवागमन भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।
धान मिल बरेली रोड निवासी नरेंद्र कुमार की कालू सिद्ध मंदिर से सटी फ्रूट जूस की दुकान है। शुक्रवार दोपहर दुकान पर ग्राहक जूस पी रहे थे। इस बीच वह दुकान में रखे घरेलू गैस सिलिंडर में रेगुलेटर लगाने लगा तो सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर से आग की लपटें निकलने पर ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। ग्राहक गिलास छोड़कर सड़क की ओर दौड़ पड़े। पड़ोसी फोटो स्टेट दुकान के दुकानदार पुष्कर जोशी घबरा गए। दुकानदार ने गैस सिलिंडर फेंकने का प्रयास किया तो उसका हाथ झुलस गया। आग पूरी दुकान में फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने शीघ्र ही आग को काबू में कर लिया। आग से दुकान में रखे दो फ्रीजर, तीन मिक्सी और अन्य प्लास्टिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। कांच के गिलास चकनाचूर हो गए। दुकानदार का कहना था कि एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पड़ोसी दुकानदार के छज्जे में भी आग पहुंच गई थी, लेकिन समय रहते इसे बुझा लिया गया।
गैस सिलिंडर में रेगुलेटर लगाते समय शॉर्ट सर्किट से पकड़ी आग
फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, दुकानदार का हाथ झुलसा
अग्निशमन यंत्र नहीं था दुकान में
अग्निशमन कर्मचारियों ने दुकानदार से कहा कि उसे दुकान में अग्निशमन यंत्र रखना चाहिए था। यदि यंत्र रहता तो आग पर खुद काबू में किया जा सकता था। दुकानदार ने भी अपनी गलती स्वीकार की।