{"_id":"5b3932724f1c1bc96b8b9512","slug":"101530475122-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी की प्रेस वार्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीजी की प्रेस वार्ता
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बैठक में पुलिस अधिकारी व मैरिज होम संचालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था अशोक कुमार का दावा है कि रुद्रपुर-हल्द्वानी की वारदातों का खुलासा दस दिन में कर दिया जाएगा। एडीजे के मुताबिक दोनों वारदातें एक ही गैंग ने की हैं। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की टीम दिन रात इस पर काम कर रही है।
रविवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में हुई प्रेस वार्ता में एडीजी नेे कहा कि प्रदेश में सामान्य अपराध में बढ़ोतरी नहीं हुई है। रुद्रपुर, हल्द्वानी की वारदातें क्रिमिनल जनजातियों ने की हैं। बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, बदायूं, एटा, भरतपुर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कई ऐसी जनजातियों है जो ऐसी वारदातें कर रही हैं। वे अलग-अलग नामों से देशभर की अलग-अलग जेलों में बंद होते हैं। उनको ट्रेस करना मुश्किल है, लेकिन पुलिस उनके बहुत नजदीक है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
रुद्रपुर-हल्द्वानी हत्याकांडों पर एडीजी अशोक कुमार का दावा
कहा, एक ही गैंग ने की है दोनों वारदातें, 100 नंबर के न उठने पर जांच के निर्देश
ये भी दिए निर्देश
- वारदात के बाद पुलिस एडवाइजरी जारी नहीं करने पर जिला पुलिस को सतर्कता निर्देशों का प्रचार-प्रसार के आदेश दिए।
- 100 नंबर पर फोन न मिलने के सवाल पर उन्होंने सीओ सिटी डीसी ढौंडियाल को जांच के निर्देश दिए। कहा कि बैरियर, चौकी, थाना में कंट्रोल रूम, एसएसपी, एसपी, कोतवाल के नंबर की सूची लगाई जाए।
विज्ञापन
- परंपरागत पुलिसिंग पर उठे सवाल पर कहा कि पुलिस सत्यापन, नाकेबंदी, चेकिंग, मुखबिर नेटवर्क मजबूत करती रही है।
- पुलिस के पास दबिश, गिरफ्तारी के लिए फंड नहीं होने पर जवाब दिया कि थाना आकस्मिक निधि से इस तरह की समस्याएं दूर हो रही हैं। पुलिस अफसरों को बीट व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
टीपी नगर चौकी को बनाया जाएगा थाना
एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि टीपी नगर चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा है जो शासन में लंबित है। वह खुद इसकी पैरवी कर रहे हैं। जल्द ही थाना बना दिया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा से समझौता नहीं हो।
112 होगा पुलिस का नया हेल्पलाइन नंबर
अब पुलिस का हेल्प लाइन नंबर 100 नहीं होगा। जल्द ही सूबे में नया नंबर 112 शुरू कर दिया जाएगा। इसकी खूबी यह होगी कि इस नंबर पर कॉल करने से एक्सचेंज कॉल को घटनास्थल से संबंधित चौकी, थाना, पीसीआर को भेज देगा। ताकि पीड़ित को जल्द से जल्द पुलिस मदद मिल सके। इसकी तैयारियां पूरी हो रही है।
जिले की अपराध कानून की समीक्षा की
एडीजी अशोक कुमार ने जिले की कानून और अपराध की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण पर चर्चा की। एडीजी ने सभी थाना चौकी पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने, सत्यापन, मुखबिर नेटवर्क मजबूत करने, परंपरागत पुलिसिंग को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान काठगोदाम, हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी थाना पुलिस मौजूद थी।