फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जहर खाने से चालक की मौत, गाड़ी मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

जहर खाने से चालक की मौत, गाड़ी मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 01 May 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
जहर खाने से चालक की मौत, गाड़ी मालिक पर लगाया  हत्या का आरोप
हल्द्वानी। प्रेम टाकीज के पास रविवार शाम टैक्सी चालक बेहोश पड़ा मिला। सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके ससुर ने गाड़ी मालिक पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के कोटेश्वर निवासी जगदीश चंद्र भट्ट ने पुलिस को बताया कि पिथौरागढ़ खानातड़ी बेड़ीनाग निवासी उसका दामाद दीपक कुमार उर्फ देवेंद्र पुत्र मोहन धारीवाल 28 अप्रैल को मैक्स जीप लेकर हल्द्वानी आया था। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे उसने फोन कर बताया कि उसके मालिक वीरेंद्र नेगी ने उसे जहर खिलाकर प्रेम टाकीज के पास गाड़ी से उतार दिया है। जगदीश चंद्र के अनुसार उन्होंने हल्द्वानी में रहने वाले रिश्तेदारों को तत्काल मौके पर पहुंचने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

रिश्तेदार उसे बेस अस्पताल ले गए। यहां से प्राथमिक इलाज करने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीश चंद्र ने वीरेंद्र नेगी पर हत्या का शक जताया है। दीपक कुमार की तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed