फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कांग्रेसी नेता के भाई को गोली मारने वाले आरोपियों को भेजा जेल

कांग्रेसी नेता के भाई को गोली मारने वाले आरोपियों को भेजा जेल

Wed, 07 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता के भाई को गोली मारने वाले आरोपियों को भेजा जेल
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ठंडी सड़क निवासी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र कन्नौजिया की बारात में सोमवार शाम जाम में फंसे एक हिस्ट्रीशीटर ने वाहन को हटाने के विवाद में दूल्हे के भाई को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। इस पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, वहीं दो अन्य लोग फरार हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दानी राम आर्य ने बताया कि सोमवार को विवाह समारोह में वाहनों को आगे-पीछे करने को लेकर हुए विवाद में हल्द्वानी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष भरत भूषण (भानू) ने दूल्हे के भाई जितेंद्र कन्नौजिया को अपने तमंचे से गोली मार दी थी। गोली जितेंद्र के बायें कूल्हे को पार कर निकल गई, जिसे गंभीर हालत में हल्द्वानी कृष्णा अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन


इधर परिवार वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भरत भूषण (28) पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी शीशमहल, हल्द्वानी और अक्षय (25) पुत्र डीआर आर्य निवासी शीशमहल पर धारा 307, 504, 506 की आईपीसी धारा व भरत भूषण पर अवैध तमंचा रखने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कार में सवार फरार चल रहे दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र कन्नौजिया, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसओ से जल्द गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है। इस दौरान यूथ अध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला, संदीप पांडे, चेतन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed