फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पीएसी जवान का शव भेजा गया पिथौरागढ़

पीएसी जवान का शव भेजा गया पिथौरागढ़

Sun, 04 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पीएसी जवान का शव भेजा गया पिथौरागढ़
हल्द्वानी। सड़क हादसे के शिकार पीएसी जवान के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कमांडेंट की देखरेख में किया गया। सिर में चोट लगने से जवान की मौत हुई थी। परिजनों के साथ शव को लेकर पीएसी के जवान पिथौरागढ़ स्थित पैतृक गांव चले गए।
विज्ञापन

टांडा जंगल में शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ था। इसमें पिथौरागढ़ जिले के गणेश चौक बेड़ीनाग निवासी पीएसी जवान गगन कुमार आगरी (34) की मौत हो गई। जिला पुलिस ने गगन के भाई अमित कुमार आगरी को घटना की सूचना दी। इस आधार पर अमित पड़ोसियों को लेकर शनिवार को मोर्चरी पहुंचा। रोते-रोते भाई की हालत खराब हो गई। उसने बताया कि पिछले साल पिता हेमंत कुमार आगरी कीमौत हो गई। पिता के बाद अब भाई का साथ छिन गया। गगन की पांच साल की बेटी है। गगन की गर्भवती पत्नी भी बदहवाश है। पीएसी कमांडेंट सुनील कुमार मीणा की देखरेख में जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। जवान के गांव से कई लोग मोर्चरी आए थे। कमांडेंट ने परिजनों को बताया कि सिर में पीछे की ओर चोट लगी है। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि उसे बोलेरो से टक्कर नहीं लगी थी। दो बाइकों की टक्कर से ही जवान गिरा था। कमांडेंट ने बताया कि विभाग की तरफ से अंतिम सलामी गांव में दी जाएगी। दोपहर में परिजन शव को सरकारी वाहन से पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed