फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रॉयल्टी 49 क्विंटल की, लदा था 91 क्विंटल

रॉयल्टी 49 क्विंटल की, लदा था 91 क्विंटल

Thu, 25 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
रॉयल्टी 49 क्विंटल की, लदा था 91 क्विंटल
हल्द्वानी। गौला नदी से कम रॉयल्टी जमा कर ज्यादा उप खनिज निकासी से सरकार को चूना लगाने का खेल बंद नहीं हो रहा है। वन विभाग ने बुधवार को भी एक डंपर को पकड़ा है, जिसमें रॉयल्टी शुल्क से 42 क्विंटल अवैध उप खनिज पकड़ा गया। मंगलवार को भी इसी तरह का एक वाहन पकड़ा गया था।
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरक्षा दस्ता प्रभारी सुनील गैरोला के नेतृत्व में सचल दस्ता बुधवार को सुबह चार बजे पनचक्की चौराहे पर चेकिंग कर रहा था। इस बीच गौला नदी में उप खनिज निकासी को पंजीकृत डंपर (संख्या यूए 04 0025) की चेकिंग की। वाहन चालक ने 49.40 क्विंटल की रॉयल्टी दिखाई। जब वाहन की तुलाई की तो कुल उप खनिज 91.85 मिला। वाहन में 42.40 क्विंटल उप खनिज की चोरी की जा रही थी। दस्ते ने इस वाहन को सीज कर गौला रेंज में खड़ा कर दिया है। दस्ते में देवी प्रसाद बडोला, अमर सिंह बिष्ट, संजय, जयदीप जोशी, मनोज डसीला, गोपाल सम्मल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed