फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हमले में घायल भाजपा नेता पर भी मुकदमा दर्ज

हमले में घायल भाजपा नेता पर भी मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल भाजपा नेता पर भी मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता समीर आर्या के घर पर हमला करने के मामले में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सहित पांच के खिलाफ बलवा एससी एसटी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर कांग्रेस नेता के करीबी की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता समीर आर्या और उनके करीबियों के खिलाफ पगड़ी उछालने और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा नेता के मुकदमे की जांच सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल और कांग्रेस नेता के मुकदमे की विवेचना भगवान गिरी गोस्वामी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी भाजपा नेता समीर आर्या की बेटी का बुधवार की रात जन्म दिन था। इस कार्यक्रम में लालकुआं से भाजपा नेता के साले अमित आर्या सहित दो लोग शामिल होने के लिए आ रहे थे। भाजपा नेता के घर के पास कांग्रेस नेता के करीबी ने रास्ते में अपनी कार खड़ी कर दी थी। अमित ने कार हटाने को कहा तो कांग्रेस नेता के समर्थकों ने कहा कि खराब हो गई है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे भाजपा नेता समीर आर्या ने दोनों पक्षों को हटाया और मामला शांत हो गया। इस बीच किसी ने फोन कर कांग्रेस नेता के समर्थकों को बुलाया। आरोप है कि कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह के ललकारने पर समर्थकों ने भाजपा नेता के घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने भाजपा नेता और उसकी पत्नी सोनू को पीट दिया। भाजपा नेता का कहना है कि उनके सिर पर तलवार से हमला किया गया और जातिसूचक गालियां दी गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 147,148, 149, 354, 452, एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया। इधर पुलिस ने गुरप्रीत के करीबी रामपुर रोड गली नंबर छह निवासी तरनप्रीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता समीर आर्या और उसके करीबियों के खिलाफ धारा 295 ए, 298,323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे की जांच भोटिया पड़ाव के उपनिरीक्षक भगवान गिरी गोस्वामी कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच मेें शिकायत पर उठे सवाल
चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत का कहना है कि प्राथमिक जांच में पगड़ी उछालने की शिकायत संदेहास्पद पाई गई है क्योंकि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे थे लेकिन उस समय शिकायत कर्ता के सिर पर पगड़ी नहीं देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed