फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   crime

मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
किच्छा में रेल लाईन पर मृतक के परिजन। - फोटो : KITCHHA
मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

हरियाणा फार्म के पास आया ट्रेन की चपेट में
किच्छा। बहन के घर मिलने आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और मुंबई में नौकरी करता था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों ने हरियाणा फार्म के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव से कुछ दूर पड़े बैग से मिले कागजात से मृतक की शिनाख्त पिन्टू कुमार (27) पुत्र शिवानंद सिंह निवासी ग्राम गौरा गुसवां थाना मांझी जिला सारण (बिहार) के रूप में की। कागजात के आधार पर पुलिस ने ग्राम रामेश्वरपुर निवासी मृतक के बहनोई राम नारायण के परिवार को मामले की सूचना दी। मृतक की बहन सुमित्रा ने बिलखते बताया कि उसका भाई पिन्टू लगभग 10 दिन पहले यहां आया था। बृहस्पतिवार सुबह पिन्टू रामेश्वरपुर से मुंबई जाने के लिए निकला था। वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, यह नहीं पता। संवाद
विज्ञापन

फोटो 20केसीएच1पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed