फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crime.

एक दिन पहले लूट का मुकदमा, दूसरे दिन दे दी भाजपा की सदस्यता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crime.
किच्छा में भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ कार्यकर्ताओं का अभिव? - फोटो : KITCHHA
किच्छा। ऊधमसिंह नगर जिले में भाजपा की अंतर्कलह रविवार को उस समय सामने आ गई जब किच्छा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने लूट के आरोपी पूर्व सभासद धनीराम को पार्टी में शामिल करा दिया। स्वागत समारोह को कुछ ही मिनट बीते थे कि सोशल मीडिया पर इस पर सवाल उठने लगे। किरकिरी होने पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने धनीराम की सदस्यता को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

लगातार तीन बार नगरपालिका के सभासद रहे पुरानी मंडी निवासी धनीराम पर नौ जुलाई को कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार सुबह पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुरानी मंडी में कार्यक्रम आयोजित करवाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत भी किया गया। सोशल मीडिया पर यह खबर फ्लैश होने पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना हरकत में आए। उन्होंने मंडल अध्यक्ष विवेक राय संस्तुति पर सदस्यता को तत्काल निरस्त कर दिया। इसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर इस पर चटकारे लिए जाने लगे।
विज्ञापन

किसी को विश्वास में नहीं लिया गया: जिलाध्यक्ष
किच्छा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि संगठन में सदस्यता लेने की एक प्रक्रिया है। मंडल अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से किसी को पार्टी की सदस्यता दिलाता है। उनकी ज्वाइनिंग में किसी को विश्वास में नहीं लिया गया। मंडल अध्यक्ष की सूचना पर शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद सदस्यता निरस्त की गई है। मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने पूर्व सभासद धनीराम के बारे में लिखित सूचना दी थी कि वह लंबे अर्से से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं। नगर पालिका के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भी पर्चा दाखिल किया था। नौ जुलाई को ही उनके लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे से बचने के लिए उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जिले के मालिक हैं: शुक्ला
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि धनीराम लगातार तीन पर नगर पालिका के सभासद रहे हैं। लूट के मुकदमे में दोनों पक्षों का समझौता हो चुका है। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पार्टी के मालिक है। वह जो चाहे निर्णय ले सकते हैं।

मैं भाजपाई, सदस्यता निरस्त होने जैसी बात नहीं: धनी राम
किच्छा। इस बारे में धनीराम ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक के समक्ष भाजपा सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनकी राजेश शुक्ला से वार्ता हुई है निरस्त होने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed