{"_id":"62702dcb2039ee287575ab79","slug":"crime-kitchha-news-hld461370867","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर पेड़ गिरा, भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर पेड़ गिरा, भतीजे की मौत, चाचा घायल
विज्ञापन
किच्छा में कुरईया शिमला मार्ग पर गिरा पेड़ जिससे युवक की मौत हुई।
- फोटो : KITCHHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। चाचा के साथ उनकी दवा लेने रुद्रपुर जा रहे युवक की बाइक पर एक पेड़ गिर गया। दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि चाचा रुद्रपुर के अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। चाचा-भतीजे दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।
ग्राम लहसोई, बरेली निवासी मो. उवैस (25) सोमवार सुबह अपने चाचा रफीक की दवा लेने उनके साथ रुद्रपुर जा रहा था। कुरईया-शिमला मार्ग पर ग्राम खमरिया के निकट दो दिन पहले गेहूं की नलई में आग लगाई गई थी।
आग से सड़क किनारे खड़े एक पेड़ की जड़ जलने लगी थी। बताया जा रहा है कि जब उनकी बाइक इस खेत के पास पहुंची तो अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। कुछ ही देर में उवैस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया लेकिन चाचा रफीक को राहगीरों ने किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।