फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crime in haldwani

पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Crime in haldwani
हल्द्वानी। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। गोविंदपुरा भोटिया पड़ाव निवासी बबलीन कौर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 14 नवंबर 2013 को मनप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी शांति विहार, रुद्रपुर के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज कम लाने का ताना देने लगे। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार उसे बेवजह घर से निकाला गया। इस बीच उसने मायके से पांच लाख की रकम ससुरालियों को दी तो ससुरालियों ने उत्पीड़न न करने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही फिर से उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। आरोप है कि पुत्री पैदा होने पर ससुरालियों का व्यवहार उसके प्रति और उग्र हो गया। इस मामले में उसने महिला हेल्प लाइन हल्द्वानी में प्रार्थना पत्र दिया। फिर भी ससुराली नियत तिथि पर हेल्प लाइन में उपस्थित नहीं हुए। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमे की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed